• Thu. Feb 12th, 2026

गंगा दशहरे पर यमुना में स्नान के दौरान तीन युवक डूबे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी

ByVijay Singhal

May 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गंगा दशहरे पर मंगलवार को बलदेव, गोवर्धन और नौहझील क्षेत्र में स्नान के दौरान तीन युवक डूब गए। इनमें से एक का शव मिला है। जबकि, देर शाम तक अन्य दोनों की तलाश की जा रही थी। खबर पाकर उनके घरों में चीख पुकार मच गई।  बलदेव क्षेत्र में खडैरा घाट पर रोहित सिंह (18) पहलवान पुत्र विजय सिंह निवासी हथौड़ा अपने दोस्तों व परिजनों के साथ यमुना में स्नान करने आया था। नहाने के दौरान वह डूबने लगा और बचाव के लिए हाथ-पैर चलाने की कोशिश की, इसके बावजूद पानी में समाता चला गया। गोताखोर देर शाम तक उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। नौहझील के गांव मनीगढ़ी के रहने वाले बसंत पुत्र सुबरन व राजकुमार पुत्र कुमरपाल यमुना तट पर पहुंचे। नहाने के दौरान डूबने लगे। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। बसंत को बचा लिया, लेकिन राजकुमार का शाम तक पता नहीं चल पाया। गोवर्धन में मानसी गंगा में स्नान करने आए रवि पेंटर निवासी नगला सेहूं चकलेश्वर घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गोताखोरों की मदद युवक की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में उसका शव मिल गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.