• Sun. Feb 15th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ में तीन महिलाएं बेहोश, बिना दर्शन के लौटे कई श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Nov 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ गया। अधिक भीड़ के कारण सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्ग श्रद्धालुओं की चीख निकलती रही। मंदिर के अंदर व बाहर गलियों में भीड़ श्रद्धालुओं की मुश्किल बढ़ाती रही। तमाम श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए। बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने से पहले ही रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही मंदिर के पट खुले तो श्रद्धालु अंदर दर्शन करने पहुंच गए। कुछ देर में ही मंदिर के अंदर ठहराव ने हालात बिगाड़ दिए। जगमोहन में प्रवेश बंद किए जाने से आंगन में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। इससे धक्कामुक्की के हालात बन गए। सुरक्षा गार्डों को भी भीड़ व्यवस्थित करने में खासा पसीना बहाना पड़ गया। श्रद्धालुओं को दर्शन कर जाने को कहा गया। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें 12 बजे अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली की 75 वर्षीय पूनम शेट्टी करीब 11 बजे बीपी लो होने के कारण अचेत होने लगी। स्वजन उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लाए। नोएडा की 62 वर्षीय रितु की भी भीड़ के दबाव में तबीयत खराब हो गई। सीएमएस डा. वंदना अग्रवाल ने बताया कि तीनों महिलाओं को हाइपरटेंशन, कमजोरी व अत्यधिक भीड़ से उत्पन्न तनाव के कारण समस्या हुई। सभी का उपचार कर स्थिर हालत में घर भेज दिया गया। भीड़ के दबाव के कारण एक बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें स्वास्थ्य टीम तक पहुंचाने के लिए जिद्दोजहद करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। काफी देर बाद महिला को उपचार मिल सका।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.