• Tue. Feb 10th, 2026

पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश घायल, दो महिला से की थी लूट

ByVijay Singhal

Jan 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन पुलिस मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस टीम के साथ गौ ग्राम चौराहा से धौरेरा के जंगल में पहुंचे। यहां पुलिस टीम और केसी घाट मोहल्ला चंद्र सखी निवासी गौरव, शेरगढ़ स्यारा निवासी रोहित एवं केसी घाट निवासी विमल उर्फ लड्डू के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली तीनों शातिरों के पैर में लगी। घायल होने पर शातिर बदमाश गिर पडे़। पुलिस ने तीनों घायलों से तीन तमंचा, तीन कारतूस, पांच खोखा कारतूस, श्रद्धालुओं से छिनैती की घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, एवं पांच हजार आठ सौ रुपये बरामद किये हैं। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि तीनों शातिर बदमाश हैं, जो कि आठ जनवरी को  यमुना जी से ठाकुर राधावल्लभ मंदिर जा रहे पंजाब, लुधियाना के श्रद्धालु किशन मोहन की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाश पर्स छीनकर भाग गये थे, जिसमें 600 रुपये और मोबाइल रखा था। जबकि उसके बाद परिक्रमा मार्ग स्थित मिथिला कुंज के सामने ऑटो में सवार हिमाचल प्रदेश के उना निवासी राजकुमार का पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गये थे। इन दोनों घटनाओं में शामिल तीनों बदमाश शामिल हैं। इन बदमाशों उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों गौरव पर विभिन्न संगीन धाराओं में नो एवं रोहित पपर चार एवं विमल उर्फ लड्डू पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल तीनों घायलों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा है; पुलिस अभिरक्षा में उनका उपचार किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.