हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की। देर रात बरसाना के ऊंचागांव में खनन की सूचना पर एसडीएम खुद मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने मौके से मिट्टी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। इन्हें अवैध खनन में लिप्त पाया गया। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना बरसाना के सुपुर्द कर दिया गया। तहसीलदार सुशील गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए वाहनों और उनके स्वामियों मालिकों के खिलाफ खनन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खनन माफिया चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हों।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
