• Sun. Feb 15th, 2026

सनातन पदयात्रा की त्रिस्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था में तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात

ByVijay Singhal

Nov 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली से शुरू हुई सनातन एकता पदयात्रा बृहस्पतिवार को मथुरा में प्रवेश किया । दिल्ली बम विस्फोट के बाद यात्रा की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। मथुरा में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच से यात्रा निकाली गयी। इसके लिए आठ जोन और 19 सेक्टर बनाए गए । आगरा, अलीगढ़ का पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। सनातन एकता यात्रा कोसीकलां से मथुरा में प्रवेश करेगी। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी बदला गया है। यात्रा के रूट को 8 जोन और 19 सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक जोन में एक एएसपी व सीओ रहेंगे।

सनातन एकता यात्रा कोसीकलां से मथुरा में प्रवेश करेगी। एसपीआरए सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि यात्रा के दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गए। इस दौरान यातायात व्यवस्था को भी बदला गया है। यात्रा के रूट को 8 जोन और 19 सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक जोन में एक एएसपी व सीओ रहें।  त्रिस्तरीय सुरक्षा में पहले घेरे में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। दूसरे घेरे में आरआरएफ व पीएसी के जवान रहेंगे और तीसरे घेरे में करीब ढाई हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इस दौैरान भारी वाहनों का प्रवेश यात्रा मार्ग की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। छोटे वाहनों को भी रोक-रोककर गुजारा जाएगा। यात्रा के दौरान यातायात को वन-वे करने पर भी विचार किया गया। सनातन एकता पदयात्रा की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए मथुरा पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को जैंत स्थित केडी डेंटल काॅलेज में एसएसपी श्लोक कुमार ने ब्रीफिंग की। बाहर आए पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्थाएं तैयारियों को विस्तार से समझाया। एसएसपी ने रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और हर स्थिति से निपटने की तैयारियों को बारीकी से बताया। सुरक्षा के लिए पहले ही यात्रा मार्ग को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें लगभग 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी। यह पदयात्रा 13 नवंबर को मथुरा सीमा में प्रवेश करेगी। 16 नवंबर को वृंदावन में समाप्त संपन्न होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.