• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा में खोये तीन हजार मोबाइलों का अब तक नहीं लगा पता

ByVijay Singhal

Aug 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पिछले करीब छह वर्ष में चार हजार मोबाइल खोये या चोरी हुए, जिनमें से करीब एक हजार मोबाइलों का तो पुलिस ने पता लगा लिया लेकिन करीब तीन हजार मोबाइल ऐसे हैं जिनका अभी तक पता नहीं चल सका है। इसमें जहां स्थानीय निवासियों के मोबाइल शामिल हैं, वहीं दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइलों का भी पता नहीं लगा है। मथुरा तीर्थ स्थल है। मथुरा में वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, बलदेव, नंदगांव, कोकिलावन आदि स्थलों पर वर्ष भर देश के विभिन्न कोनों के अलावा विदेश से भी लाखों श्रद्धालु दर्शन, ब्रज भ्रमण व चौरासी कोस की परिक्रमा लगाने आते हैं। इस दौरान लोगों के मोबाइल चोरी या गुम हो जाते हैं। इसके चलते पीड़ित पुलिस, एसपी क्राइम, सर्विलांस टीम से सम्पर्क कर मोबाइल चोरी या गुम होने पर शिकायत कराते हैं। सितंबर 2019 से लेकर अभी तक करीब छङ वर्ष में चार हजार लोगों ने मोबाइल खोने या चोरी होने की शिकायत पुलिस से की। इनमें से करीब एक हजार मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिये लेकिन अभी तक तीन हजार मोबाइलों का पता पुलिस नहीं लगा सकी है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों पर पुलिस की सर्विलांस टीम लगातार मोबाइल की आईएमईआई नम्बर आदि के माध्यम से चोरी व खोये मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद करने में जुटी है। खोये-चोरी हुए मोबाइलों को इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस की मदद से ट्रेस कराया जा रहा है। जो मोबाइल ट्रेस हो जाते हैं उनकी सूची संबंधित थाना पुलिस को डाटा उपलब्ध कराकर बरामद करा मोबाइल धारक को बुलाकर या दूर का है तो पार्सल के माध्यम से दिया जाता है। विगत माह भी दर्जनों कीमती मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को सौंपे गये थे। -अवनीश कुमार मिश्रा,एसपी क्राइम
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.