हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना जेत के अंतर्गत आगरा-दिल्ली हाईवे पर मामूली बात पर युवक को चाकू से गोदने वाले तीनों आरोपी छात्रों को जैत पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू और उनकी कार भी जब्त कर ली है। पकड़े गए आरोपी प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। घटना सोमवार सुबह की है जब नौहझील निवासी ललित मोहन भारद्वाज अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। तभी दूसरी कार सवार छात्रों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। विरोध करने पर छात्रों ने बाबा द ढाबा के पास ललित पर चाकू से ताबड़तोड़ तीन वार कर घायल कर दिया और भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिस की सक्रियता से तीनों को दबोच लिया गया। जैंत पुलिस ने घायल के भाई हरिदत्त की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने हमले के आरोप में रिफाइनरी क्षेत्र के राधा टाउन में रहते वाले छात्र सुशांत शर्मा, निशांत शर्मा पुत्र विजय शर्मा, दिल्ली के बुराड़ी मूल निवासी मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
