• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा के तीन होनहार बने IAS, भाजपा नेता की बेटी ने भी पास की परीक्षा

ByVijay Singhal

Apr 17, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में तीन होनहारों ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की। तीनों आइएएस बन गए हैं। वृंदावन के भाजपा नेता उदयन शर्मा की बेटी सुरम्या शर्मा ने परीक्षा में 281वीं रैंक पाई है। वहीं महावन तहसील के गांव कछनई के मनीष परिहार ने भी परीक्षा पास की। उन्हें 734वीं रैंक मिली है। मांट तहसील के गांव केहरीगढ़ी के विश्वजीत धनगर ने भी परीक्षा पास की। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की गई। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की गई। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है। आदित्य श्रीवास्तव अभी हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। 2022 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था। वह साढ़े पांच महीने की ट्रेनिंग कर चुके हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करने के बाद डेढ़ साल तक बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य भी किया है। डेढ़ साल नौकरी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी की। घर पर रहते हुए सेल्फ स्टडी करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता से उनके पिता अजय कुमार श्रीवास्तव और मां आभा श्रीवास्तव खुशी से खुला नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से उन्होंने अपने बेटे को आईएएस बनाने का सपना देखा था। वह सपना पूरा हो गया है। आदित्य श्रीवास्तव के पिता ऑडिट ऑफिसर हैं। ऑल इंडिया में पहला रैंक पाने के बाद आदित्य ने फोन पर पिता से कहा कि पापा लग रहा है ज्यादा हो गया हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.