• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में एक ही परिवार के तीन लोग मिले संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

ByVijay Singhal

Mar 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में भी एक ही परिवार के तीन लोगों में वायरस की पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जांच में पता चला है कि महिला को कोरोना संक्रमण परिवार के सदस्यों से ही हुआ है। महिला के बेटे-बहू गत 20 मार्च को जामनगर से लौटे थे। तबीयत खराब होने पर उन्होंने फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में जांच करवाई तो पॉजीटिव पाए गए। उनके संपर्क में आकर महिला भी संक्रमित हो गई। जनपद में फिलहाल कोरोना के तीन सक्रिय केस हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पर नजर बनाए रखे हुए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राधापुरम निवासी 57 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने के बाद परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार को कोरोना जांच कराई। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची और उसे आईसोलेट कर दिया। परिवार को दो बच्चों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि महिला का बेटा और बहू 20 फरवरी को जामनगर से लौटे थे और कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनसे महिला को संक्रमण हो गया। इससे पहले 6 मार्च को फरह में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, जो उपचार के बाद स्वस्थ हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.