हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन के गांव पचावर में जमीनी मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ गईं। पुलिस की मौजूदगी में दोनों महिलाएं लड़ती रहीं। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। मारपीट में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। गांव पचावर में सुबह लगभग सात बजे भावना पत्नी नवीन शर्मा अपने घर के अंदर काम कर रही थी तभी विष्णु,डिग्गो, जयवीर सिंह, देवेंद्री,डौली भावना के घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। भावना घर से बाहर निकल कर आयी तो सभी लोगों ने एक जुट होकर घर से खींच लिया। उसके साथ मारपीट करने लगे। भावना की चीख-पुकार सुनकर भावना की देवरानी लक्ष्मी दौड़ी उसके साथ भी मारपीट करने लगे। दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से चोटें आने पर महिलाएं मदद के लिए पुकार करने लगी। झगड़े की आवाज सुनकर महिलाओं के चचिया ससुर चंद्रपाल घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े महिलाओं को बचाने लगे तो उन पर वार कर दिया। गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों को देखते ही हमलावर भाग निकले। झगड़े की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिलाओं के सुसर सुंदर लाल ने विष्णु,डिग्गो, जयवीर सिंह, देवेन्द्री, डौली के खिलाफ तहरीर दी उधर दूसरे पक्ष जयवीर सिंह ने मारपीट करने की तहरीर दी। थाना उपनिरीक्षक अनुज नागर ने बताया कि दो पक्षों की तहरीर मिली है। घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
