• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन मार्ग पर एक आश्रम संचालक समेत तीन पर छेड़छाड़ का आरोप

ByVijay Singhal

Nov 13, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन मार्ग के एक आश्रम की महिला ने आश्रम संचालक समेत तीन पर छेड़छाड़ एवं विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी को शिकायत को देकर कार्रवाई दुष्कर्म की कोशिश की मांग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। थाना हाइवे के गोवर्धन मथुरा मार्ग पर आश्रम में एक महिला 35 वर्षों से निवास कर रही है। आरोप है कि 9 नवंबर को आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की गई। महिला ने बताया कि एक आरोपी कमरे में घुस आया, उसने छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद धमकी दी कि तेरा मुंह काला करके आश्रम से भगाएंगे। शोर मचाने पर काम करते लोगों ने उसे बचाया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.