• Fri. Feb 20th, 2026

इंटरसिटी से माल चोरी करने का प्रयास, गिरोह के तीन सदस्य पकड़े

ByVijay Singhal

Oct 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में रेलवे सुरक्षा बल ने आगरा-दिल्ली रेल खंड पर सिग्नल से छेड़छाड़ कर ट्रेन को रोक माल चोरी करने की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपी पकड़े गए हैं, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। आरपीएफ प्रभारी गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि 7 सितंबर को होडल स्टेशन के पास सिग्नल पर कागजों के गत्ते बांधकर नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोक दिया था। आरोप है कि चोरों ने ट्रेन को रोककर उसके माल डिब्बे में रखे बुकशुदा माल को चोरी करने का प्रयास किया था। हालांकि इसकी जानकारी लगते ही आरपीएफ सक्रिय हो गई थी। उस दौरान घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भाग गए थे। इस मामले में आरपीएफ ने दीपक पुत्र कमलेश कुमार एवं चंदन उर्फ बंटू पुत्र नेतराम, श्यामलाल पुत्र ज्ञान निवासी भुलवाना, तहसील होडल जिला पलवल हरियाणा को पकड़ लिया। जबकि उनका साथी जसमत उर्फ जस्सू पुत्र बासी फरार हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.