हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन कोतवाली क्षेत्र के नीमगांव-राधाकुंड बाईपास पर तेज रफ्तार तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद वह सड़क किनारे खेतों में जा गिरीं। इनमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। यहां स्थानीय लोगों ने घायलों को कारों से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामला कस्बा गोवर्धन स्थित नीमगांव बाईपास का है,यहां तीन कार आपस में अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी। इसमें बैठे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राधा कुंड से गोवर्धन की ओर जा रही 3 कार तेज रफ्तार के कारण आपस में अनियंत्रित होकर टकरा गईं। टकराने के बाद तीनों कार खेतों में जा घुसी। जिसमें बैठे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कारों को खेतों में घुसा देख स्थानीय लोगों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई और कार सवारों को कार से बाहर निकाला। घायल कार सवारों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय निवासी संतराम के जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ़्तार के कारण ये हादसा हुआ है। इसमें महिला सहित लगभग आधा दर्जन के करीब लोग घायल हुए है। उन्हें राधाकुंड में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
