• Sun. Feb 15th, 2026

वृंदावन में तीन शव मिलने से मची खलबली

ByVijay Singhal

Apr 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  वृंदावन के विभिन्न स्थानों पर तीन शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया तेज कर दी है। पहला शव पुलिस चौकी रंगजी मंदिर क्षेत्र में नगर निगम के जोनल कार्यालय से सिंहपौर हनुमान मंदिर के रास्ते पर पाया गया। मृत शख्स के मुंह से झाग निकल रहा था। दूसरा शव पुलिस चौकी रमणरेती क्षेत्र में धानुका आश्रम के पास मिला। यह शव करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का है। तीसरा शव ललिता आश्रम के पास सड़क किनारे मिला, जो लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का बताया जा रहा है। शवों की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शवों के पास मिले कपड़ों और थैलों की तलाशी ली। हालांकि, इन शवों से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.