• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा जंक्शन पर एसी कोच से यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 5, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को जंक्शन जीआरपी और आरपीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि तीनों की जेल में दोस्ती हुई और बाहर निकलकर गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने के लिए ट्रेनों के एसी कोच को चुना। इनके कब्जे से चुराए गए सोने के आभूषण, तीन मोबाइल फोन, आठ हजार की नकदी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान बहाव अली पुत्र महताब अली निवासी फरीदाबाद हरियाणा, आशीष पुत्र बिनेश निवासी सराय काले खां नई दिल्ली और अनिल पुत्र पूरन सिंह निवासी कृष्ण धाम कॉलोनी मथुरा के रूप में हुई है। बहाव अली गिरोह का सरगना है। थानाध्यक्ष जीआरपी ने बताया कि आरोपियों की दोस्ती जेल में हुई थी। जेल से बाहर निकलने के बाद तीनों गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने लगे। तीनों आरोपियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल घर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कुलवीर सिंह,आशुतोष सिंह, गौरव कुमार, आरपीएफ एसआई जितेंद्र सिंह परिहार, एचसीपी रविशंकर, नरेंद्र कुमार, कुंवरवीर, प्रवेश शर्मा और अजय पाल सिंह शामिल रहे। इस तरह देते हैं।

आरोपियों ने बताया कि वो हजरत निजामुद्दीन से टिकट लेकर एसी कोच में सफर करते थे। अलग-अलग कोच में रहते थे। फोन पर एक दूसरे के संपर्क में रहते थे। मौका मिलते ही गहरी नींद में सो रहे यात्री का सामान चोरी कर लेते थे। सामान चोरी करते ही ट्रेन की चेन पुलिंग करते थे और रुकते ही कूदकर फरार हो जाते थे। इस दौरान जंक्शन थाना क्षेत्र में घटित चोरी की छह वारदात को कबूल किया। पुलिस की पड़ताल में आरोपी बहाव अली और अनिल का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है। बहाव अली के खिलाफ अलग-अलग जिलों में करीब 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से दो मुकदमे जीआरपी थाने में दर्ज हैं। अनिल के खिलाफ मथुरा के विभिन्न थानों में 6 मुकदमे दर्ज हैं। संदीप तोमर(एसओ जीआरपी-मथुरा जंक्शन) ने कहा ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये करीब पांच साल से वारदात को अंजाम दे रहे थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.