• Tue. Feb 17th, 2026

ऑनलाइन ठगी करने वालों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वालों को फर्जी आईडी से सिम कार्ड उपलब्ध करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 300 सिम बरामद हुई हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा के मथुरा में साइबर अपराधियों के लिए सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। यह आरोपी सिम पोर्ट कराने के दौरान KYC करके ग्राहक का आधार कार्ड पर फर्जी तरीके से सिम लेकर साइबर अपराधियों को बेचते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने सोमवार को बताया कि एसआई अनुज तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर रविवार रात सकरवा बाईपास चौराहा से विजय गंगवार व करन गंगवार निवासी मुड़ियातेली, थाना नबावगंज और शिवम मिश्रा निवासी बोहर नगला, थाना नबावगंज, जिला बरेली को गिरफ्तार किया। इनसे कब्जे से दो कंपनियों के 304 सिमकार्ड तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने सोमवार को बताया कि एसआई अनुज तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर रविवार रात सकरवा बाईपास चौराहा से विजय गंगवार व करन गंगवार निवासी मुड़ियातेली, थाना नबावगंज और शिवम मिश्रा निवासी बोहर नगला, थाना नबावगंज, जिला बरेली को गिरफ्तार किया। इनसे कब्जे से दो कंपनियों के 304 सिमकार्ड तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.