हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के साढ़े तीन लाख घर नए स्मार्ट मीटर से जगमग होंगे। घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद गलत बिलिंग की दिक्कत खत्म हो जाएगी। बिजली चोरी पर भी अंकुश लगेगा। बिजली चोरी और गलत बिलिंग की दिक्कत दूर करने के लिए जिले के हर घर में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की कवायद शुरू हो गई है। निजी कंपनी के साथ निगम का करार हुआ है। इसके तहत निजी कंपनी प्रथम चरण में साढ़े तीन लाख कनेक्शन धारकों के घर स्मार्ट मीटर लगाने का काम करेगी। काम पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। निगम अधिकारियों को बिजली का हिसाब-किताब रखने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। स्मार्ट मीटर के साथ कई स्थानों पर नए फीडर और ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए जाने हैं। आरडीएसएस योजना (रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत प्रथम चरण में मथुरा शहर में 84 हजार नए स्मार्ट मीटर लगने हैं। स्मार्ट मीटर में सिम कार्ड लगे हैं। जिसकी मदद से विभागीय अधिकारी उपभोक्ता का ऑनलाइन डाटा चेक कर सकेंगे। अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद रावत ने बताया कि पूर्व में शहरी क्षेत्र में 78 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। इन मीटरों की बिलिंग ऑनलाइन की जाती है। बकाएदारी होने पर कार्यालय से ही उपभोक्ता का कनेक्शन बंद कर दिया जाता है। सितंबर माह से शहरी क्षेत्र में 84 हजार नए स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। आगामी दो महीनों को काम पूरा कर लिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
