• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा जंक्शन पर कारोबारी को लूटने वाले निकले पीएसी जवान, तीन आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jan 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन पर हाथरस के व्यापारी से चांदी लूटने वाले बदमाश नहीं वर्दीधारी निकले। पीएसी के जवानों ने व्यापारी के दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस ने 14 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए एक पीएसी जवान समेत तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीएसी जवान मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव गुद्दर निवासी नरेंद्र, हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव पचावरी निवासी रोहित और गोपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो किलो 452 ग्राम चांदी, 60 हजार रुपये, तमंचा और कार बरामद की है। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भागे हुए आरोपियों में एक और पीएसी का जवान है। दोनों पीएसी के जवान आगरा में तैनात हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.