• Thu. Oct 30th, 2025

बलदेव के गांव मगना में जान से मारने की धमकी:पीड़ित सुरक्षा की गुहार लगाई, कुछ दिन पहले हुआ था गोलीकांड

ByVijay Singhal

Oct 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बल्देव क्षेत्र के मगना गांव निवासी धर्मवीर सिंह ने अपने परिवार के साथ जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे उनका परिवार दहशत में है। धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 8 सितंबर 2025 को जब वे अपने घर के पास स्थित मंदिर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रहे थे, तभी गांव के छीतर सिंह, उनके पुत्र अजय और सुल्तान पुत्र ख्यालीराम ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी थी। धर्मवीर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर में घुसकर पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छीतर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। धर्मवीर का कहना है कि अब छीतर सिंह के पुत्र अनुज और अजय बंदूक लेकर, जबकि सुल्तान और सुमन उनके घर के बाहर बैठकर उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अनुज के पास लाइसेंसी बंदूक है, जिसका इस्तेमाल कर वह खुलेआम धमकियां देता है। पीड़ित परिवार इस भय के माहौल में घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहा है। धर्मवीर सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि छीतर सिंह की पिस्टल और अजय की बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया जाए। साथ ही, उन्होंने सभी आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र के साथ एफआईआर की प्रति और सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में संलग्न किए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.