• Tue. Apr 7th, 2026

दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवम नृत्य महोत्सव में हजारों संगीत प्रेमियों ने उठाया भारतीय संस्कृति का लुत्फ

ByVijay Singhal

Sep 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक पटल पर प्रतिस्थापित करने वाले संगीत सम्राट स्वामी हरिदास के अवतरण दिवस पर संगीत जगत की नामचीन हस्तियां कान्हा की नगरी में अपनी संगीत साधना से स्वामी जी को भावांजलि अर्पित की। दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवम नृत्य महोत्सव के पहले दिन हजारों संगीत प्रेमियों ने भारतीय संस्कृति का लुत्फ उठाया। जन जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी को अपनी अप्रतिम संगीत साधना से प्रकट करने वाले स्वामी हरिदास ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाईयां दी। शास्त्रीय संगीत के पुरोधा कहे जाने वाले महान संगीतज्ञ तानसेन और बैजू बावरा के गुरु स्वामी हरिदास ने अपनी अद्वितीय भक्ति से सम्राट अकबर को भी नत मस्तक कर दिया था। उनके आविर्भाव दिवस पर आयोजित होने वाले स्वामी हरिदास संगीत एवम नृत्य महोत्सव में अपनी कला साधना से स्वामी जी को भावांजलि अर्पित करना हर कला साधक अपना सौभाग्य समझता है। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास संगीत समिति द्वारा विगत करीब ढाई दशक से परंपरानुसार विराट संगीत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस द्विदिवसीय महोत्सव में प्रथम दिवस मंच पर नृत्य, गायन और वादन की विधाओं का साक्षात्कार हुआ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ ब्रज विभूषित संत काष्र्णि गुरुशरणानंद महाराज, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी संतोष सिंह, राजस्थान के विधायक जयदेव विहानी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, बन महाराज कालेज के चेयरमैन नामदेव शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कर्ष्णी गुरु शरणानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा स्वामी हरिदास संगीत और नृत्य महोत्सव का मंच से भारतीय संगीत को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है। एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि स्वामी हरिदास ऐसी विभूति थी जिन्होंने श्री राधा कृष्ण युगल सरकार को अपनी अलौकिक संगीत साधना से वशीभूत किया। महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्वामी हरिदास अकादमी के निदेशक अजीत सिंह ने सहयोगी कलाकारों के साथ कथक नृत्य के जरिए भगवान राधा कृष्ण की लीला पर आधारित ठुमरी के साथ अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। समारोह में मुख्य रूप से एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, आईजी दीपक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय समेत अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन शिखा द्विवेदी ने किया। आभार समिति सचिव गोपी गोस्वामी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.