• Wed. Feb 25th, 2026

गोवर्धन मानसी गंगा परिक्रमा मार्ग पर सत्ता एक्सप्रेस द्वारा विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

ByVijay Singhal

Aug 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन मानसी गंगा परिक्रमा मार्ग पर रविवार 6 जुलाई को सत्ता एक्सप्रेस परिवार द्वारा विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सत्ता एक्सप्रेस के प्रधान संपादक अनुराग शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा,“श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर हमारे मन को गहरी शांति और सुकून मिलता है। इस बार हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गोवर्धन महाराज की कृपा रही तो अगली बार और भी भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।” कार्यक्रम के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किये? विजय सिंघल (वरिष्ठ पदाधिकारी) ने कहा, “सत्ता एक्सप्रेस परिवार सदैव सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। गोवर्धन महाराज की कृपा से यह आयोजन सफल रहा।” पवन शर्मा (जिला प्रतिनिधि) ने कहा, “भंडारे में शामिल होकर और श्रद्धालुओं की सेवा कर आत्मिक आनंद प्राप्त हुआ। सेवा का यह भाव ही हमारी असली पूंजी है।”
मनोज पाठक (संपादकीय टीम) ने बताया, “इस भंडारे में सेकड़ो से अधिक कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से प्रसाद वितरण किया। श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर थकान भी आनंद में बदल गई।” जगदीश गोकुलिया ने कहा, “ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना और मजबूत होती है।” भंडारे के सफल आयोजन में अनुराग शुक्ला, विजय सिंघल, पवन शर्मा, मनोज पाठक, जगदीश गोकुलिया, देवेंद्र पाठक, अनूज मिश्रा, हरिओम तिवारी, अंबर तिवारी, आशुतोष शुक्ला, ओम मिश्रा, विराट शुक्ला, विष्णु मिश्रा, आशीष ठाकुर, चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री, रजनीकांत त्रिपाठी, राजू, सतपाल धनगर, भोलू श्रीवास्तव, अभय अवस्थी, अनुज यादव, अरुणा देवी, शिखा मिश्रा, सीमा मिश्रा, अतुल गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.