• Sun. Feb 8th, 2026

प्रोविजन स्टोर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और नोटों की माला चोरी

ByVijay Singhal

Jan 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां के मुख्य बाजार में बीती रात चोर एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रूपये की नगदी, नोटों की माला चोरी कर ले गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी दुकान स्वामी को दी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। ब्राह्मणपुरी निवासी देवेंद्र गुप्ता की मुख्य बाजार में यादराम प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार की रात को वह रोजाना की भांति ताले लगाकर घर चले गए थे। सुबह जानकारी मिली की दुकान का शटर टूटा हुआ है। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो हजारों रुपए की नई नोटों की मालाएं गायब थीं। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए और पुलिस गश्त पर सवाल उठाने लगे। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया। पिछले वर्ष भी चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये का सामान, नगदी चुरा ले गए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.