हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेनों में जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवकों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी हाथरस से समाजवादी पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष का बेटा है। आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान बरामद किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी प्लेटफार्म पर और ट्रेन में मिलने वाले यात्रियों से पहले दोस्ती करते थे, फिर उन्हें पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक देते। उसके बेहोश होने पर सामान लेकर फरार हो जाते थे। तीन दोस्तों के इस गिरोह ने 8 मार्च को संपर्क क्रांति ट्रेन में जहरखुरानी की वारदात को अंजाम दिया था। इन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे जीजा-साले से पहले दोस्ती की, फिर गर्मी का हवाला देते हुए उन्हें पीने के लिए फ्रूटी दी। फ्रूटी पीते ही दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी उनका सामान लेकर फरार हो गए। होश में आने पर राहुल जायसवाल और दिलीप जायसवाल ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जीआरपी ने घटना वाले दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे कुछ सुराग हाथ लगे। आरोपियों की पहचान हाथरस गेट निवासी विजयपाल, चंदपा जिला हाथरस निवासी विशाल और ग्राम नगला भोजा जनपद हाथरस निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नशीली दवा के दो पत्ते, पर्स, और चुराया गया आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन बरामद किया है। नितिन हाथरस से समाजवादी पार्टी की पूर्व जिला अध्यक्ष का बेटा है। विजयपाल इस गिरोह का सरगना है। तीनों आरोपी जहरखुरानी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदात के बारे में जानकारी जुटा रही है। विजयपाल के खिलाफ मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ में चार मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने कहा कि ट्रेन में सफर के दौरान किसी भी अंजान शख्स पर भरोसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ट्रेन में न तो अनजान लोगों से दोस्ती करें। न ही अनजान व्यक्ति द्वारा दिए गए खाने पीने के सामान का सेवन करें। सफर के दौरान की गई जरा सी चूक आपका बड़ा नुकसान कर सकती है। आपकी जान भी खतरे में पड़ सकती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
