• Mon. Feb 16th, 2026

नगर निगम की जमीन कब्जाने वाले होंगे भूमाफिया घोषित, गरजेगा बुलडोजर

ByVijay Singhal

Mar 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर निगम अब सख्त कार्रवाई करने जा रही है। जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफिया घोषित किए जाएंगे। संपत्ति खाली कराने के साथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पानीगांव की खादर में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर आयुक्त ने जल्द अभियान चलाए जाने के आदेश दिए हैं। मथुरा, वृंदावन जोन में नगर निगम की बेशकीमती जमीन है। इस जमीन पर आए दिन दबंग व भूमाफिया कब्जा करने का प्रयास करते आ रहे हैं। नगर नगम की टीम अतिक्रमण हटवाती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर से दबंग कब्जा करते रहे हैं। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी कितना भी दबंग या प्रभावशाली क्यों न हो, नगर निगम की जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। नगर निगम अपनी हर जमीन पर निगाह रखे हुए है। जो भी नगर निगम की जमीन पर कब्जा करेगा, उसे भूमाफिया घोषित किया जाएगा। साथ ही संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अवैध रूप से बनाए गए मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। कार्रवाई के साथ ही नगर निगम संबंधित से जुर्माना भी वसूल करेगा। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कहा, वृंदावन के पानीगांव खादर में जिन लोगों ने नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सभी मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया जाएगा, इसकी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा, नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कब्जा हटवाने के साथ ही संबंधित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
पानीगांव की खादर में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से मकान व नींव भरने के मामले में अधिकारी प्रभावी कार्रवाई की तैयारी में जुट गए हैं। नगर निगम की राजस्व टीम सर्वे कर रही है। कितने लोगों ने नगर निगम की जमीन पर कब्जा किया है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सभी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.