• Tue. Feb 10th, 2026

वृंदावन में मनायेंगे इस बार जगद्गुरु शंकराचार्य होली पर्व

ByVijay Singhal

Mar 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में सप्त दिवसीय होलीकोत्सव का आयोजन 18 मार्च से बुर्जा मार्ग स्थित श्री हरिहर आश्रम में विविध धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ किया जा रहा है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए व्यवस्थापक विवेक मिश्र ने बताया कि होली पर्व पर पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती महाराज का प्रवास वृंदावन धाम में हो रहा है और इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत 18 मार्च से महाराज श्री द्वारा श्री मद भागवत के अध्याय पांच पर श्री स्वामी अखंडानंद आश्रम में प्रातः काल प्रवचन किया जायेगा। सांयकाल महाराज श्री द्वारा श्री हरिहर आश्रम में सत्संग के अंतर्गत जिज्ञासाओं का समाधान किया जायेगा। श्री मिश्र ने भक्तों से प्रवचन श्रवण लाभ उठाने की अपील की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.