मथुरा। सौंख की अनाज मंडी में चोरी की घटना के बाद बुधवार को पुलिस यहां साक्ष्य जुटाने पहुंची। यहां चेक किए सीसीटीवी फुटेज में देर रात को घटना के बाद चोर चहारदीवारी से कूदते नजर आ रहे हैं। वहीं मंडी प्रशासन द्वारा सुरक्षा में दो नए चौकीदार लगाए हैं। घटना से व्यापारियों में भय व रोष है, जबकि किसान भी यहां अपनी फसल लेकर नहीं पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं। बुधवार को पुलिस अधिकारी घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए मंडी पहुंचे। व्यापारियों के यहां लगे कैमरो की सीसीटीवी फुटेज देखीं। इनमें देर रात को घटना करने के बाद चोर चहारदीवारी से कूदते नजर आ रहे हैं। मंडी में 13 आढ़तों से चोर करीब करीब 6 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। बुधवार को किसान अपनी फसल लेकर मंडी नहीं पहुंचे। वहीं व्यापारियों ने अपनी बाहर रखी फसल को तौलकर कट्टों में भरवाया। पुलिस हिरासत में लिए पांचों चौकीदारों से पूछताछ कर रही है l प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए दो टीमें लगी हुई हैं। वहीं आज दिन में भी मुख्य गेट पर चौकीदार तैनात नहीं मिला। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी पुलिस के संपर्क में है। घटना का जल्द खुलासा हो।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
