हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में बीती रात बंद घर से चोर लाखों रुपये के सोने, चांदी के आभूषण एवं नकदी चुरा ले गये। मकान स्वामी घर को बंद करके अपनी भांजी का भात भरने गया था। कस्बा फरह के व्यापारी मौहल्ला निवासी नदीम पुत्र खलील कल सायं 6 बजे अपनी भांजी का भात भरने दौताना (छाता) गया हुआ था। सुबह करीब 8 बजे जब वह वापिस लौट के आया तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान बिखरा पडा था। चोरों ने बेखौफ चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। कमरे में रखी लोहे की अलमारी एवं उसके लॉकर को तोडकर चोरों ने उसमें रखा सोने और चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
चोर सोने के गले का सेट, चेन, अंगूठी, चूडी, लॉकिट, मांग टीका, कुण्डल चांदी की तोडिया एवं 45 हजार रुपये कैश चुरा ले गये। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज नितिन तेवतिया चोरों की तलाश में जुट गये हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि कस्बे में बंद घर से चोरी की यह कोई नई घटना नहीं है। कुछ माह पूर्व 1 जनवरी को भी चोरों बैखोफ होकर विनोद पचौरी के घर एवं फरह मेडीकल स्टोर की दुकान को निशाना बनाया था। अब देखना होगा कि पुलिस के हाथ कब तक चोरों तक पहुंचते हैं।
