• Sun. Feb 22nd, 2026

मंडी समिति चौकी के समीप चोरों ने छत काटकर की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

ByVijay Singhal

Sep 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में चोरों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंडी समिति चौकी से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित ठाकुर प्रोविजन स्टोर की छत काटकर चोर लाखों रुपए का सामान और नगदी लेकर फरार हो गए। दुकान स्वामी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह जब उन्होंने सुबह दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। चोरों ने दुकान के भीतर घुसकर महंगे ब्रांडेड सामान पर हाथ साफ किया। बड़ी मात्रा में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट सहित गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार करीब पांच से छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। चोरी की यह घटना उस समय गंभीर सवाल खड़े करती है जब पुलिस रातभर गश्त करने का दावा करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौकी से महज़ चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात से साफ है कि अब चोरों के भीतर पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय व्यापारी वर्ग में घटना को लेकर भारी रोष है और सभी ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.