हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के पूर्व प्रताप नगर कालोनी में चोरों ने मंगलवार देर रात एक मकान के ताले तोड़कर सेवानिवृत्त प्रोफेसर के घर से 10 लाख की चोरी कर ली। दूसरे दिन साफ-सफाई करने पहुंची महिला ने ताले टूटे देखे तो उसके होश उड़ गए। महिला ने प्रोफेसर को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड स्थित पूर्व प्रताप नगर निवासी बलदेव सिंह बीएसए कालेज से वर्ष 2000 में प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके बड़े बेटे इंजीनियर संजय सोलंकी दिल्ली में व छोटे बेटे चिकित्सक अजय सोलंकी चंडीगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व सेवानिवृत्त प्रोफेसर बलदेव की पत्नी प्रेमलता का निधन हो गया है। मकान में पिता के अकेले होने पर बड़े बेटे संजय दो अगस्त को उनको अपने साथ दिल्ली लेकर गए। एक महीने से सूना पड़े मकान को देख चोरों ने निशाना बना लिया। दो अगस्त की देर रात घर के बाहर नीम के पेड़ के सहारे चोर छत पर चढ़े और फिर ताले तोड़कर कमरे में पहुंच गए। चोरों ने सभी कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान, कपड़े, बर्तन, साड़ी, सूट व आठ से दस तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सफाई करने वाली शवाना निवासी राधेश्याम कालोनी जयसिंहपुरा घर पहुंची तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को फोन पर सूचना दी। सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने घर पहुंचकर सामान चेक किया तो चोरी की जानकारी हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
