हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। खरेश्वर महादेव वाली गली में हुई इस घटना में चोर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, गली निवासी बंटी सोनी पिछले करीब एक महीने से परिवार के साथ जयसिंहपुरा स्थित नए मकान में रह रहे थे और पुराना घर बंद पड़ा था। सोमवार को वह गैस सिलेंडर लेने पुराने घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। घर के अंदर का सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था और हर कमरे को खंगाला गया था। बंटी सोनी के अनुसार, चोर पीतल-तांबे के कीमती बर्तन, इन्वर्टर और बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने शहर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
