हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव कस्बे के खाई वाले मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर पांडेय के घर शनिवार दोपहर 11 बजे चोर घुस आए। चोर गेहूं की तीन बोरी व साइकिल को दीवार के दूसरी फेंक रहे थे तभी चंद्रशेखर ने देख लिया और शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और एक चोर को पकड़ लिया। उसे खंभे से बांध कर जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो चोर ने अपने साथी का नाम बता दिया। पुलिस ने सामान को बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में दघेंटा निवासी गोरंक उर्फ गौरी (22) व नौरंगी (25) शामिल हैं। आरोपी मकान में पीछे से दीवार को फलांग कर अंदर घुसे और कमरे का जंगला तोड़ दिया। कमरे में प्रवेश कर वहां रखे दो बक्सों का सामान फैला दिया। आरोपियों से 138.1 किलो गेहूं, 69.6 किलो सरसों व एक पीतल की परात, दो पीतल की थाली, एक पीतल का लोटा, एक स्टील का टिफिन व 6800 रुपये बरामद हुए है। सीओ संजीव राय ने बताया कस्बे में हुईं तीन एफआईआर में दर्ज चोरियों का खुलासा कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़ित भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मेरुकांत पांडेय ने कहा पुलिस ने उनके यहां हुई चोरी का कोई भी सामान बरामद नहीं किया। एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
