• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा-वृंदावन में खोदी गई सड़कों का होगा सर्वे

ByVijay Singhal

May 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगरीय व्यवस्थाओं को लेकर  महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी पुलकित खरे सहित विभिन्न अफसरों ने मंथन किया गया। इसमें मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था और जल निगम द्वारा खोदी गई सड़कों पर चर्चा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में तय किया गया कि जल निगम द्वारा पाइप लाइन, सीवर लाइन आदि के लिए खोदी गई सड़कों की सही तरीके से मरम्मत के लिए सर्वे किया जाए। सर्वे जल निगम और नगर निगम की संयुक्त टीम करेगी। इसके अलावा अब कोई भी कार्यदायी संस्था खुदाई करने से पहले नगर निगम से एनओसी लेगी। इस दौरान जल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए सभी पार्षदों की मोबाइल सूची जल जल निगम के अधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया। कल्याण करोति से रामलीला मैदान की ओर बन रही सड़क की खराब गुणवत्ता को सुधारने के भी निर्देश पीब्डल्यूडी अधिकारियों को दिए गए। जन्मस्थान के पास पार्किंग, ऑटो रिक्शा के लिए स्टैंड, प्रत्येक चौराहे को दायीं ओर फ्री रखने की योजना पर भी चर्चा की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.