हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अब बाहरी एवं बना रजिस्ट्रेशन के बड़ी संख्या में चल रहे ई-रिक्शाओं से प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात मिलने जा रही है। ई-रिक्शा संचालन समिति ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से आठ रूट निर्धारित किए हैं। इन रूटों पर निर्धारित संख्या में ही ई-रिक्शा संचालित होंगे। बाहरी ई-रिक्शा चालक अब नगर में ई-रिक्शा नहीं चला सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन एवं पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और नगर में चल रहे ई-रिक्शाें को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी नवीन ई-रिक्शा संचालन समिति को दी है। समिति द्वारा ई-रिक्शों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। नगर में पहले चरण में मात्र 1500 ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे। दूसरे चरण में पांच सौ ई-रिक्शाें को नगर के बाहरी क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। ई-रिक्शाओं के चालक स्थानीय होना अनिवार्य ताकि नगर की भौगोलिक स्थिति को जानने के साथ ही श्रद्धालु भी सुरक्षित यात्रा कर सकें। वृंदावन क्षेत्र के बाहर रहने वाले चालक ई-रिक्शा चलाने की स्वीकृति नहीं मिलेगी। नगर में बाहरी चालक ई-रिक्शाचलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा संचालन समिति के संस्थापक संरक्षक ताराचंद गोस्वामी ने बताया कि अभी तक 1015 ई-रिक्शाें का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी जारी है। रजिस्ट्रेशन के साथ ही नगर में चलने वाले सभी ई-रिक्शाें को उनके रूट निर्धारित कर दिया जाएगा। ई-रिक्शा का प्रतियात्री किराया 10 से 20 रुपये होगा। ई-रिक्शाें पर लगे कोड को स्कैन करने पर पुलिस एवं समिति के सदस्य उसके चालक, लाइसेंस नंबर, बीमा की जानकारी हो सकेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
