प्रमुख दानघाटी मंदिर, मुखारविंद मंदिर व जतीपुरा के मुखारविंद मंदिर में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि विगत वर्षों की भांति गोवर्धन में लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन सीओ अलोक सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा आदि थे।
मुड़िया मेला में छोटे बच्चों व वृद्धजनों को लेकर न आएं
गोवर्धन। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे ने बताया है कि 17 से 22 जुलाई तक गोवर्धन में विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला आयोजित होगा। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु स्वास्थ्य सुरक्षा यातायात परिवहन साफ सफाई पेयजल शौचालय, विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाएं सुदृंढ़ की जा रही है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम सड़को की मरम्मत नालों की सफाई पार्किंग बैरिकेडिंग बैरियर कुंडो की सफाई परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण आदि का कार्य किया जा रहा है।
मुड़िया पूर्णिमा मेला 2024 में अधिक संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आएंगे तथा इस वर्ष मुड़िया पूर्णिमा मेला वर्षा ऋतु में है जिसमें वर्षा होने की संभावनाएं है। प्रशासन द्वारा सभी देश प्रदेश एवं जनपदवासियों से अनुरोध किया गया है कि गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेले में बीमार वृद्ध व छोटे बच्चों को साथ लेकर न आए। सुदृंढ़ सुविधाएं बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करे।
