हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में राधारानी की धरा पर मर्यादाएं तार-तार हुईं। राधारानी की ननिहाल मुखराई गांव में पर्यटन विभाग ने रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ। चरकुला नृत्य के बाद पर्यटन विभाग के मंच पर जमकर अश्लील ठुमके लगे। धर्म और तीर्थ की नगरी मथुरा में जिम्मेदारों को मर्यादाओं का भान नहीं रहा। हरियाणा और नोएडा से डांसर बुलाई गई थीं। मामले का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया। पोस्ट करते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
