• Mon. Mar 9th, 2026

मथुरा में टी-20 का ताज मिलते ही आतिशबाजी, छाई खुशियां

ByVijay Singhal

Mar 9, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत की शानदार जीत पर क्रिकेट प्रेमियों की खुशियों का पारावार नहीं रहा। शहरभर में क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया। कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ तिरंगे लहराए गए। मिष्ठान्न वितरण हुआ। अहमदाबाद में टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता तो क्रिकेट प्रेमी मायूस नजर आए, लेकिन ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी ने मैच का रुख ही पलट दिया। भारत के 255 रन के विशाल स्कोर के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कभी मुकाबले में नजर नहीं आए। मैच के लिए कई होटलों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं। इन पर शाम से ही क्रिकेट प्रेमी चिपके रहे। शाम सात बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। अग्रवाल क्लब परिवार ने भारत की जीत पर केक काटकर बधाई दी। सभी सदस्यों को बड़ी स्क्रीन पर हीरा कोर्टयार्ड में मैच दिखाया गया। संस्थापक अजयकांत गर्ग, अध्यक्ष दिलीप गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, पराग अग्रवाल, यश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, शोमित अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, विनीत गुप्ता, राजेश अग्रवाल, नीतू गर्ग, अंजना अग्रवाल ने जमकर जश्न मनाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.