• Sat. Feb 28th, 2026

दाऊजी में गायन,ऐसौ बृज आनंद भयो, जो मुख सौ कहौ न जाये

ByVijay Singhal

Feb 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 5 मार्च को है। हुरियारिनों और हुरियारों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हुरियारिनें इस दिन सुंदर लहंगों और आभूषणों में सज कर हरियारों पर प्रेम पगी लाठियां बरसाएंगी। परंपरा से जुड़े सेवायतों ने आयोजन को लेकर गाया कि ऐसौ बृज आनंद भयो, जो मुख सौ कहौ न जायै…. ।

दाऊजी में परंपरा के अनुसार, होली के रसिया, लोग गीतों पर महिलाएं सामूहिक रूप से नृत्य करती हैं। महारास की तरह राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर कृष्ण-बलराम के रूप में बालिकाएं नाचतीं है। इस दौरान महिलाएं उनको घेरकर उनके साथ नृत्य करती हैं। हुरियारिन मिथलेश पांडेय, कमलेश पांडेय, उमा पांडेय, रमा पांडेय, मालती पांडेय, निशा पांडेय, राखी पांडेय, राजरानी, पूर्णिमा पांडेय और गीता देवी ने बताया हुरंगा की तैयारी की जा रही है। रोजाना नृत्य महारास में हुरंगा का अभ्यास किया जा रहा है। उधर, हुरियारे मदन लाल पांडेय, सुखदेव पांडेय, भगवत पांडेय, ब्रजवासी पांडेय, सोनू बौहरे, बलदेव पांडेय, गंगा पांडेय और वैणीमाधव शास्त्री ने बताया कि समाज गायन के दौरान तैयारी की जा रही है। हुरियारों में हुरंगा का जोश और उत्साह है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.