हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गुरुवार रात्रि मथुरा वृंदावन में आई तूफानी बारिश के चलते महानगर में कही भी कोई जल भराव की समस्या इस बार प्रकाश में नहीं आई है। इसके लिए नगर निगम के मेयर और नगर आयुक्त के प्रयासों की सराहना की जा सकती है। नगर निगम ने जल भराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस बार सभी 72 नालों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर कराया है। वर्षा के मौसम को देखते हुए नगर के प्रमुख मार्ग नया बस अड्डा अण्डर पास, बी.एस.ए. रोड एवं भूतेश्वर अण्डर पास पर होने वाले जलभराव की समस्या के निदान के दृष्टिगत बीएसए से अम्बाखार होते हुये सदर एसटीपी तक जाने वाले प्रमुख नाले पर विशेष ध्यान देते हुये नाले की सैक्टर वाइज सफाई कराई गई एवं उक्त नाले पर जल निकासी में अवरोध बनने वालों बिन्दुओं का महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा समय-समय पर नियमित निरीक्षण किया गया । जलभराव की समस्या के निदान के दृष्टिगत प्रमुख 11 नालों को चिन्हित करते हुये नालों की पूर्ण रूप से तलीझाड़ सफाई हेतु वरिष्ठ अधिकारी एवं सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई है वही जलभराव की शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें शिफ्टवाइज कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। जलभराव की समस्या का तत्काल निस्तारण हेतु नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के प्रत्येक जोन में पृथक-पृथक क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। साथ ही वर्षा के दौरान भूतेश्वर अण्डपास, नया बस अड्डा अण्डरपास, पुराना बस अड्डा अण्डरपास एवं चन्द्रपुरी पर जल निकासी शीघ्र हो इसके लिये स्थाई सम्पवैल स्थापित किए गए हैं । नगर निगम द्वारा 17 मडपंप एवं 10 अस्थाई ट्रैक्टर युक्त पम्प की रिजर्व में व्यवस्था की गई है जिन्हें जलभराव के दौरान आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मौके पर तैनात किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त नालों की पूर्ण रूप से शीघ्र सफाई कार्य हेतु नगर निगम में मौजूद संसाधनों के अतिरिक्त वाहन आउटसोर्स कर सफाई कार्य कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा बीएसए पुलिया पर समुचित जल निकासी कराये जाने हेतु उक्त पुलिया की तलीझाड़ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इन प्रयासों का यह नतीजा रहा की गुरुवार रात्रि आई पहली तेज बरसात के होने पर नगर के मुख्य मार्ग बी एस ए कॉलेज, नया बस अड्डा अंडरपास आदि पर जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों पर सभी संबंधित अधिकारी एवम कर्मचारियो को धन्यवाद देते कहा है कि सभी मिलकर मेहनत से कार्य करेंगे ताकि जलभराव की समस्या से स्थाई निदान पाया जा सके ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
