• Wed. Feb 11th, 2026

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के समय महिला के शरीर में हुई हलचल; परिवारवालों में मची खलबली

ByVijay Singhal

Oct 31, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन के गौरानगर कालोनी में बीमारी के बाद महिला की मृत्यु हो गई। स्वजन व आसपास के लोग मृत महिला के शव को लेकर श्मशान पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि महिला के शरीर में कुछ लोगों ने हलचल देखी तो खलबली मच गई। महिला का शरीर न तो अकड़ा था और गर्म था। लोगों को इसके जीवित होने का अंदेशा हुआ तो श्मशान से सीधे अस्पताल ले गए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फिर श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।गौरानगर कालोनी निवासी बेनामी की 38 वर्षीय पत्नी कविता की एक सप्ताह पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्वजन ने उन्हें रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में भर्ती करा दिया। शनिवार को कविता की हालत बिगड़ी और कोमा में जाने की स्थिति बन गई। चिकित्सकों की सलाह पर स्वजन कविता को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए। रविवार की सुबह करीब दस बजे चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। रविवार शाम करीब सात बजे घर से शवयात्रा यमुना किनारे मोक्षधाम पहुंची। स्वजन अंतिम क्रिया की तैयारियां कर रहे थे, तभी अचानक मृतका के शव में हलचल दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के शरीर में गर्माहट के साथ अकड़न भी नहीं हुई थी। इससे महिला के जीवित होने की आशंका को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन ने देर रात मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.