• Wed. Feb 18th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में भाजपा नेता और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई नौकझौंक,केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा पहुंचे थे दर्शन करने

ByVijay Singhal

Oct 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शनों के लिए आए दिन बवाल होता रहता है। यहां शनिवार को केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा परिवार के साथ दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर में एग्जिट गेट से प्रवेश करने को लेकर उनके साथ चल रहे स्थानीय भाजपा नेता और मंदिर के सुरक्षा कर्मियों में तकरार हो गई। गेट नंबर 1 पर हुई इस तकरार का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बी एल वर्मा शनिवार को बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए पहुंचे। परिवार के साथ दर्शन करने आए केंद्रीय मंत्री का स्थानीय भाजपा नेताओं ने स्वागत किया और फिर उनको दर्शन कराने के लिए मंदिर ले कर पहुंचे।
मंदिर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री को स्थानीय नेता गेट नंबर 1 से ले जाने लगे। जबकि गेट नंबर 1 मंदिर के अंदर से निकास का रास्ता है। यहां से प्रवेश करने पर मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों ने उनको रोक दिया। इसी बात को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और मंदिर के सुरक्षा कर्मियों में विवाद हो गया। गेट नंबर 1 पर हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया। 2 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में पहले मंत्री अपने समर्थकों के साथ गेट नंबर 2 की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगी एक रेलिंग के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। यहां कुछ देर तक रुकने के बाद वह गेट नंबर 1 पर पहुंचते है। इसी बीच वहां तैनात सुरक्षा कर्मी उनके आगे खड़ा दिखाई दे रहा है। यहीं पर स्थानीय भाजपा नेता आते हैं और कुछ तकरार होती है।
भाजपा नेताओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई तकरार को लेकर भाजपा नेता योगेश द्विवेदी ने कहा कि वह गेट नंबर 2 से ही जा रहे थे लेकिन वहां जाने वाले रास्ते में लगी रेलिंग में ताला लगा था जिसकी चाबी नहीं मिली। जिसके बाद उनके साथ मौजूद महिलाओं को प्रवेश कराया जा रहा था लेकिन गार्ड ने प्रवेश नहीं किया और बदसलूकी की। गार्ड के साथ किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया उससे केवल रिक्वेस्ट की थी। इस मामले को लेकर मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी में तैनात सुरक्षा कर्मी नीरज कुमार ने बताया कि गेट नंबर 1 से प्रवेश करने पर रोका तो उनके साथ मौजूद लोगों ने धक्का मुक्की की। हमने कहा पिछले वर्ष जन्माष्टमी से सिस्टम बदल गया है। केवल इतनी बात हुई थी। बांके बिहारी मंदिर में 5 गेट हैं। यहां गेट संख्या 2 और 3 प्रवेश के लिए है जबकि 1 और 4 निकास के लिए। जबकि 5 नंबर गेट मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों के लिए है। वीआईपी आने पर 2 नंबर गेट से प्रवेश कराया जाता है जबकि निकास गेट नंबर 1 से कराया जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.