हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के चौक बाजार क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक मकान गिरने से हड़कंप मच गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मलवा हटाना शुरू कर दिया। जिससे उसमें कोई फंसा हो तो निकाला जा सके। लेकिन जब उसमें कोई नहीं मिला तो लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के अति व्यस्त बाजार चौक बाजार में शनिवार की देर रात एक मकान धराशाई हो गया। श्री चंद अग्रवाल का यह मकान काफी जर्जर स्थिति में था। ढाई सौ गज में बने इस मकान में 3 परिवार किराए पर रहते हैं। जिसमें से एक परिवार भाजपा के मंडल महामंत्री सूबेदार मणि का भी है। चौक बाजार क्षेत्र में गली मेघा में श्री चंद अग्रवाल का 250 गज का मकान है। गाटर,पत्थर से बना यह मकान काफी पुराना है। मकान मालिक श्री चंद काफी समय पहले इस मकान को छोड़कर मसानी इलाके की पॉश कॉलोनी में रहने चले गए थे। मकान में अब किरायेदार रहते हैं। मकान का जो हिस्सा गिरा उस तरफ कोई नहीं रहता। मकान के दूसरे हिस्से में किरायेदार रहते हैं। जर्जर हो चुका मकान का हिस्सा शनिवार देर रात गिर गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मलवा हटाकर देखने लगे कि कहीं उसमें कोई दवा तो नहीं है। मलवा हटाने के बाद जब कोई नहीं मिला तो लोगों ने राहत की सांस ली। 15 अगस्त को वृंदावन के दुसायत मोहल्ले में मकान का छज्जा गिरने से 5 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद नगर निगम ने जर्जर मकानों को हटाने के लिए नोटिस दिए थे। लेकिन इसके बाद शायद नगर निगम कार्यवाही करना भूल गया। अभी हाल के दिनों में बात करें तो यह जर्जर मकान गिरने का तीसरा मामला है।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes