• Sat. Feb 14th, 2026

दो दिन में थी पति की हत्या की योजना, पत्नी को पहले ही मार डाला’, पुलिस कस्टडी में आरोपित ने कबूल सनसनीखेज राज

ByVijay Singhal

May 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के नगला बुर्ज अवैरनी में पति और पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। पत्नी पूजा ने टैक्सी चालक पति की हत्या की योजना बना ली थी। दो दिन में हत्या करनी थी। इसकी जानकारी होने पर पति ने पहले ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस हिरासत में पति गौरव ने ये जानकारी दी। गांव नगला बुर्ज अवैरनी में 26 मई को अवैध संबंध के शक में टैक्सी चालक गौरव ने अलीगढ़ के थाना खैर के गांव चौवाना की रहने वाली पूजा सारस्वत की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दोनों पहले से शादीशुदा थे। सात वर्ष पूर्व दोनों ने भाग प्रेम विवाह किया था। पूजा की पहली शादी जगनेर, अलीगढ़ निवासी शैलेश से हुई थी। किन्हीं कारणों से शैलेश जेल चला गया। जेल में पूजा शैलेश से मिलने जाती थी। पूजा की अलीगढ़ जेल में गौरव चौधरी से मुलाकात हुई, जो दोस्ती में बदल गई। गौरव की पहली शादी 2006 में बबिता से हुई थी। उस पर दो बच्चे भी हैं। 2018 में जेल से बाहर आकर गौरव ने पूजा से प्रेम विवाह कर लिया। बबीता के विरोध पर गौरव पूजा को बल्लभगढ़ में किराए के मकान में रख लिया। वहां पूजा की मुलाकात गायक कलाकार ब्रह्मानंद व बलवीर ब्रजवासी से हुई। दोनों ने अवैरनी में पूजा और गौरव को मकान दिला दिया। गौरव टैक्सी लेकर कई दिन के लिए बाहर चला जाता है, उसे पता चला कि उसके पीछे दो लोग उसके घर आते हैं। इसे लेकर झगड़ा होता था। सीओ महावन भूषण वर्मा ने बताया, आरोपित पति को जेल भेज दिया है। वारदात के बाद पुलिस ने पूजा के स्वजन को जानकारी दी और शव लेने को कहा। स्वजन ने शव लेने से इनकार करते हुए पुलिस को लिखित में दे दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.