• Mon. Feb 16th, 2026

गोवर्धन में दरोगा और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट, वर्दी हुई तार तार

ByVijay Singhal

Feb 26, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन में कोलकाता से ब्रज दर्शन को आये श्रद्धालुओं को दरोगा ने जमीन पर पटक पटक पर पीटा। विरोध करने पर गालियां दी और मोबाईल फोन छुड़ा लिए, कबरेज के दौरान पत्रकार को भी पीटा गया। आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर श्रद्धालुओं के परिवार ने बीच सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया।

कोलकाता से परिवार सहित ब्रज श्रद्धालु दर्शन को आये भक्तों की गाड़ी कस्बा के डीग अड्डा पर पुलिस बैरियर को क्रास करके आगे निकलने का प्रयास करने लगी तो वहा मौजूद दरोगा ने उसको रोका। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दरोगा ने श्रद्धालुओं के परिवार को गाड़ी से खींचकर जमीन पर पटक कर बुरी तरीके से पीटना शुरू कर दिया वहीं कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को भी दरोगा ने तमाचे जड दिए। खींचतान में दरोगा की वर्दी फट गई। श्रद्धालु वहीं बीच सड़क बैठकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इस बीच दरोगा ने वीडियो बना रहे पत्रकार का मोबाइल फोन छुड़ाकर अभद्रता की और वीडियो को डिलीट कर दिया। घटना डीग अड्डा की है। यहां परिक्रमा मार्ग में वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगा है। रविवार की सांय राजेश पांडे पुत्र हृदय नारयण पांडे का परिवार कोलकाता से वृंदावन कीर्ति मंदिर, बाँके विहारी मंदिर, बरसाना से दर्शन कर गोवर्धन आये उनकी गाड़ी गलती से बैरियर को पार करने का प्रयास किया यहां तैनात दरोगा ने गाड़ी को रोका। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दरोगा ने महिला श्रद्धालुओं को पीटना शुरू कर दिया।

महिला श्रद्धालुओं ने भी दरोगा को पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। खींचतान में दरोगा की वर्दी फट गई। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा मौके पर पहुंचे। वह श्रद्धालुओं को समझाने लगे लेकिन, श्रद्धालु मानने को तैयार नहीं हुए। वह सड़क के बीच बैठकर हंगामा करने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। श्रद्धालु ऋषिकेश पांडे, मीरा पांडे व प्राची पांडेय ने बताया कि गाड़ी बैरियर पर रोकने की जानकारी नहीं थी। गाड़ी को निकाले को कहा तो दरोगा ने उनके पिता जो कि हार्ट पेशेंट हैं, उनको डंडे मारना शुरू कर दिया। उनके भाई को भी बुरी तरह पीटा। जब मना किया तो अपशब्द और गालियां देने लगा। कहा कि गाड़ी गलत चली गई तो चालान काटना चाहिए था वह ठाकुर जी की आस्था लेकर आए हैं लेकिन यहां की पुलिस खराब है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.