• Mon. Feb 16th, 2026

व्रन्दावन में लाठी-डंडों से पीटकर, गोली मारकर की हत्या, गाड़ी के फाइनेंस को लेकर था विवाद

ByVijay Singhal

Feb 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन कोतवाली इलाके के रतन छतरी के रहने वाले 32 साल के लखन निषाद एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाते थे। लखन रविवार-सोमवार की रात करीब 1 बजे अपनी इको कार को एक आश्रम में खड़ी कर घर आ रहा था। घर से 500 मीटर दूर पहुंचा था कि तभी वहां पहले से उसका इंतजार कर रहे बदमाशों ने लखन की हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले लखन की लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर गोली मार दी। लखन की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनको 2 बेटा, 2 बेटी हैं। लखन की हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में रविवार आधी रात युवक की सरेराह हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले लखन की लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर गोली मार दी। वह स्कूल वैन चलाता था। हत्या का आरोप फाइनेंस कंपनी के लिए उगाही करने वाले लोगों पर है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई सत्यदेव ने बताया कि लखन ने कुछ दिन पहले अपनी पुरानी गाड़ी को बेचा था। बकाया किश्तों को लेकर फाइनेंस कंपनी के लिए उगाही करने वाले धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने 5 दिन पहले भी फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। लखन के साथ मारपीट और फिर गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो लखन सड़क पर पड़ा था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन लखन को लेकर तत्काल केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिवार वालों से जानकारी लेने के बाद घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को तलाशना शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.