हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की अनाज मंडी में इन दिनों धान की भारी आवक के कारण अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। लगातार बढ़ती आवक से मंडी परिसर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सैकड़ों किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे अंदर और बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। इस जाम से किसानों के साथ-साथ व्यापारी भी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि मंडी परिसर में फसल रखने की पर्याप्त जगह नहीं बची है और उन्हें धान का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा। आगरा समेत अन्य जिलों से आए किसानों ने बताया कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। मंडी में न पानी की व्यवस्था है, न सफाई की। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि हकीकत में अव्यवस्था हावी है। व्यापारी शिवदीप अग्रवाल ने बताया कि जाम के कारण मंडी का कामकाज ठप पड़ जाता है। कई-कई घंटे तक लोग फंसे रहते हैं, जिससे खरीदी-बिक्री प्रभावित होती है। किसानों ने यह भी कहा कि धान की अधिक आवक के चलते कीमतों में भारी गिरावट आई है। कम दाम मिलने से उनकी लागत तक नहीं निकल पा रही, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। किसानों ने मंडी सभापति राकेश सिंह पर निरीक्षण न करने को लेकर नाराजगी जताई है।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में तुरंत व्यवस्था सुधारी जाए और धान का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
