हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में 5 मई को प्रधान और उसके साथियों ने विवाहिता को हथियार का डर दिखाकर दुष्कर्म किया। 12 दिन तक पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। शनिवार को उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर विवाहिता ने अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना से परिजन को अवगत कराया। विवाहिता के पति ने प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पति ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर पत्नी से दुष्कर्म के आरोप की तहरीर दी। महिला के अनुसार प्रधान और उसके दो साथी 5 मई को गोवर्धन में प्लॉट दिखाने के बहाने अपने साथ गाड़ी में ले गए। गोवर्धन जाने की बोला तो उसने मना कर दिया। इसके बाद प्रधान ने गाड़ी अपने खेत में मोड़ दी और झोपड़ी में तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरी ओर ग्राम प्रधान ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है। प्रधान के अनुसार महिला के पति ने 9.60 लाख रुपये उधार लिए हैं। बदले में महिला और उसके पति ने छह चेक दिए थे। कई बार रुपये मांगने के बाद भी महिला के पति ने रुपये वापस नहीं किए तो उन्होंने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। रुपये न देने पड़े इसलिए महिला ने पति के कहने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रधान के बयान भी लिए गए हैं। प्रधान के बयानों में कितनी सच्चाई है इसकी भी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो पक्ष सही होगा उसकी तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes