• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन क्षेत्र के बोरपा में चिकन पॉक्स का प्रकोप है। चिकन पॉक्स से पीड़ित एक महिला की मौत

ByVijay Singhal

Dec 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के बोरपा में चिकन पॉक्स से पीड़ित महिला की शनिवार को मौत हो गई। गांव में छह से अधिक बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। महिला की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। सीएमओ टीम के साथ बोरपा पहुंचे। मरीजों के परिजन से जानकारी ली। उचित उपचार का भी भरोसा दिया। उन्होंने गांव में फैली गंदगी से इस बीमारी के फैलने की आशंका व्यक्त की। अड़ीग के समीप बोरपा में विगत एक सप्ताह से रानी (38) पत्नी लक्ष्मण सिंह एक सप्ताह से पीड़ित थी। उनके साथ ही आंसू  (8)  चांदनी (13) गीता (20) हेमंत (16) आदि इस बीमारी से पीड़ित हैं। मरीजों का निजी अस्पताल से उपचार चल रहा है। शनिवार को रानी की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि चिकन पॉक्स से महिला की मौत की सूचना मिली थी। डिप्टी सीएमओ अशोक कुमार और स्वास्थ्य टीम के साथ वे बोरपा पहुंचे। महिला चिकन पॉक्स से पीड़ित थी। इसके अलावा पेट में दर्द भी था। कई बच्चे भी बीमार हैं। उपचार के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण मानू, सुनील, रामकुमार आदि लोगों ने बताया बोरपा में नालियां टूटी पड़ी हैं। गंदा पानी रास्ते में बह रहा है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सीएमओ अजय कुमार वर्मा ने गंदगी को वायरल का मुख्य कारण बताया। उन्होंने सफाई कर्मी को फटकार लगाई थी। ग्राम प्रधान हरदम सिंह का कहना है कि गांव में दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.