• Sat. Feb 14th, 2026

श्री बांंकेबिहारी मंदिर में वीआईपी के नाम पर दर्शन कराने पर लगी लगाम

ByVijay Singhal

Dec 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जगप्रसिद्ध मंदिरों में शुमार श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब भीड़ केवल शनिवार और रविवार ही नहीं, वरन रोजाना हो रही है। मंदिर से लेकर गलियों तक श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आते हैं। ऐसे में मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने में जुटी हाईपावर्ड कमेटी लगातार प्रयास कर रही है।

बांकेबिहारी मंदिर में पूर्व में वीआईपी कठघरे में पर्ची कटवाने वाले को ही घुसाया जाता था, लेकिन हाईपावर्ड कमेटी ने इस पर्ची व्यवस्था को ही बंद कर दिया। इसके बाद कठघरा हटवाया गया। कुछ दिनों के बाद जगमोहन से दर्शन को बंद किया और वीआईपी कठघरे को बड़ा कर दिया, लेकिन कठघरे में कौन कौन जाएगा, यह भी कमेटी ने निर्धारित कर दिया। इस पर सेवायत और उनके साथ सेवा में जुटे लोगों को परेशानियां होने लगीं। चूंकि पहले की तरह अब कठघरे में हर कोई प्रवेश नहीं पा रहा है। सेवाधिकारी के यजमान और उनके द्वारा कुछ निर्धारित लोग ही कठघरे में प्रवेश पा सकते हैं, अन्य सेवायतों को प्रांगण से दर्शन कराने पड़ रहे है। वहीं पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा तय वीआईपी ही मंदिर के कठघरे में आ सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.