• Wed. Apr 1st, 2026

लोकसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ का कद बढ़ने के संकेत, इस लिस्ट में ऊपर है नाम

ByVijay Singhal

Mar 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने प्रचार पहले ही शुरू कर दिया था, लेकिन अब औपचारिक कैंपेन की शुरुआत भी करने वाली है। 30 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी मेरठ में रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद यह उनकी पहली रैली होगी। यही नहीं अब भाजपा की ओर से राज्यवार स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी होने लगी है। यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में स्टार प्रचारकों की सूची भाजपा ने जारी कर दी है। सभी राज्यों में कुल 40 नेताओं को लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी का नाम पहले नंबर पर है, दूसरे पर जेपी नड्डा, तीसरे पर राजनाथ सिंह और चौथे नंबर पर अमित शाह और 5वें पर नितिन गडकरी को रखा गया है। इन केंद्रीय नेताओं के बाद छठे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम है। यूपी में तो योगी आदित्यनाथ छठे नंबर पर हैं ही क्योंकि वह राज्य के सीएम हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की लिस्ट में भी उन्हें इसी पायदान पर रखा गया है और उत्तराखंड में भी उन्हें स्टार प्रचारकों में छठे नंबर पर जगह मिली है। उनके अलावा देश में अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिस्ट में नीचे ही जगह मिली है या फिर उनके प्रभाव क्षेत्र वाले राज्यों की लिस्ट में ही शामिल किया गया है। ऐसे में योगी आदित्यनाथ को सभी राज्यों की लिस्ट में शामिल करने के दो मायने हैं। पहला यह कि भाजपा में उनका कद बढ़ा है और पार्टी नेतृत्व मानता है कि उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर भेजना फायदेमंद रहेगा। दूसरा कारण यह कि हैदराबाद जैसी जगहों के निकाय चुनाव में भी योगी आदित्यनाथ की बतौर प्रचारक काफी मांग थी। कानून व्यवस्था सख्त रखने के चलते उनकी दूसरे राज्यों में भी खूब चर्चा होती है। इसलिए सीएम योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारकों की सूची में रखा जा रहा है ताकि उनकी हार्डकोर हिंदुत्व वाली छवि और मजबूत प्रशासक के तौर पर काम का फायदा मिल सके। पीलीभीत से लोकसभा का टिकट न पाने वाले वरुण गांधी को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है। उन्हें यूपी के अलावा उत्तराखंड या फिर महाराष्ट्र की सूची में भी स्थान नहीं मिला है। उनके अलावा गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह को भी उत्तराखंड के अलावा किसी राज्य की सूची में जगह नहीं दी गई है। बता दें कि लगातार दो बार सांसद रहे वीके सिंह को इस बार टिकट नहीं मिला है। उनके स्थान पर जिले की ही एक सीट से विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.