हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन। 21 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में पूरा वृंदावन छावनी में तब्दील था। हर कदम पर पुलिस का पहरा था। इसके बाद भी बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली है, लेकिन घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। मुम्बई के त्रिवेणी अपार्टमेंट निवासी महेंद्र किशन शारूके पुत्र किशन दाजी शारूनके ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि वह अपने परिवार के साथ 20 मार्च को वृंदावन आए थे। यहां वह रुक्मिणी विहार स्थित एक होटल में रुके थे। रात को 10.30 बजे में वह ई-रिक्शा में बैठकर आ रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बेटी के हाथ में लगे पर्स को छीन लिया और बाइक से भाग निकले। पर्स में आईफोन, आभूषण, कैमरा और करीब 10,000 रुपये थे। घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूसरी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रवास कर रही थीं। सड़क पर पुलिस का कड़ा पहरा था। बावजूद उसके लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
